पल्लू की M D कॉलेज में इंटिग्रेटेड कोर्स कार्यशाला का समापन

MD B.ed College pallu
पल्लू कस्बें की एमडी कॉलेज में कार्यशाला का समापन करते स्टाफ व विद्यार्थी। - Pallu Prime



पल्लू. कस्बें की एमडी कॉलेज में चल रही इंटिग्रेटेड कोर्स की कार्यशाला का समापन बुधवार को हुआ। इस कार्यशाला में कक्षा बारहवीं के बाद इंटिग्रेटेड कोर्स के फायदों के बारें में जानकारी बच्चों को दी गई। वहीं इन दिनों इस कार्यशाला में विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। बुधवार को टेक्नोलोजी संबधी प्रतियोगिता एवं योगासन प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें संस्थान के बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस दौरान निदेशक देवेेंद्र खालिया ने बताया कि कस्बें की एमडी कॉलेज में इंटिग्रेटेड कोर्स करने की सुविधा बच्चों को मिलती है। इससे बीए व बीएड के दोनों कोर्स मात्र चार वर्ष में पूर्ण किये जा सकते है। इससे एक साल की समय बचत के साथ-साथ धन की भी  बचत होती है। इस मौके पर प्राचार्य धमेंद्र चाहर सहित संस्थान के विद्यार्थी मौजूद थे।

 एमडी कॉलेज पल्लू
पल्लू कस्बें की एमडी कॉलेज में कार्यशाला में योग करते विद्यार्थी । - Pallu Prime

एमडी कॉलेज पल्लू में बुधवार को इंटीग्रेटेड कोर्स की कार्यशाला के समापन के अवसर पर योगासन व कंप्यूटर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पोस्टर मेहंदी व रंगोली की कार्यशाला के प्रभारी सुरेंद्र सहारण व गीता प्रजापत के नेतृत्व में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्ािान पर रहने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया।

 वेस्ट इन कॉस्ट की कार्यशाला में २डी व 3डी मॉडल बनवाए गए। इनके प्रभारी हीरालाल व सुरेंद्र सहारण के सानिध्य में बच्चों ने कार्य किए । इंफॉरमेशन एंड टेक्नोलॉजी प्रतियोगिता में प्रभारी जमाल दीन व चंद्रभान ने बच्चों को आज के तकनीकी युग के बारे में मार्गदर्शन किया। योग शिविर में प्रभारी राजेंद्र सहारण, निदेशक देवेंद्र खालिया प्राचार्य डॉ धर्मेंद्र चाहर, डॉ राजेंद्र ने बच्चों के बौद्धिक, आध्यात्मिक, भौतिक उन्नति के लिए मार्गदर्शन किया। इन कार्यक्रमोंमें सहयोग रोहितास व राजू ने किया। एमडी एज्युकेशन ग्रुप के निदेशक देवेंद्र खालिया ने पल्लू प्राईम को बताया कि एमडी कॉलेज पल्लू में समय-समय पर इस प्रकार की प्रतियोगिताएं होती रहती है। जो बच्चों को रचनाशील बनाकर सृजनात्मकता का विकास करती है संस्थान सचिव श्रवण खालिया ने बच्चों के कार्यों की प्रशंसा की।

Comments

Popular posts from this blog

 नोहर में स्कूल वैन और कार की टक्कर, एक की मौत, आठ बच्चे घायल

IRCTC की इस सेवा से इस तरह घर बैठे देखें रिजर्वेशन चार्ट और खाली सीटें