Posts

Showing posts from March, 2019

Rahul Gandhi Live | राहुल गांधी की सुरतगढ़ जनसभा लाईव | Pallu Prime

Image

पल्लू की M D कॉलेज में इंटिग्रेटेड कोर्स कार्यशाला का समापन

Image
पल्लू कस्बें की एमडी कॉलेज में कार्यशाला का समापन करते स्टाफ व विद्यार्थी। - Pallu Prime पल्लू. कस्बें की एमडी कॉलेज में चल रही इंटिग्रेटेड कोर्स की कार्यशाला का समापन बुधवार को हुआ। इस कार्यशाला में कक्षा बारहवीं के बाद इंटिग्रेटेड कोर्स के फायदों के बारें में जानकारी बच्चों को दी गई। वहीं इन दिनों इस कार्यशाला में विभिन्न प्रकार की ज्ञानवर्धक प्रतियोगिताएं भी करवाई गई। बुधवार को टेक्नोलोजी संबधी प्रतियोगिता एवं योगासन प्रतियोगिता करवाई गई। जिसमें संस्थान के बच्चों ने बढ़-चढक़र हिस्सा लिया। इस दौरान निदेशक देवेेंद्र खालिया ने बताया कि कस्बें की एमडी कॉलेज में इंटिग्रेटेड कोर्स करने की सुविधा बच्चों को मिलती है। इससे बीए व बीएड के दोनों कोर्स मात्र चार वर्ष में पूर्ण किये जा सकते है। इससे एक साल की समय बचत के साथ-साथ धन की भी  बचत होती है। इस मौके पर प्राचार्य धमेंद्र चाहर सहित संस्थान के विद्यार्थी मौजूद थे। पल्लू कस्बें की एमडी कॉलेज में कार्यशाला में योग करते विद्यार्थी । - Pallu Prime एमडी कॉलेज पल्लू में बुधवार को इंटीग्रेटेड कोर्स की कार्यशाला के समापन के...

विधायक को बताई समस्याएं

Image
पल्लू. नोहर विधायक अमित चाचाण ने मंगलवार को देेवासर, सिरंगसर, थिराना, ढाणी राईकान गांवों में दौरा किया। इस दौरान ग्रामीणों नें उन्हें मुख्य समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। विधायक ने देवासर में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि गांव की समस्याओं को प्रमुखता से समाधान किया जायेगा। उन्होंने देवासर के सरकारी स्कूल में स्टाफ की कमी को शिघ्र पुरी करने की बात कही। वहीं टेंडर हो चुके सडक़ों के अधुरे पड़े कार्य को भी शिघ्रता से कार्य सुचारू करवाने को कहा। वहीं आदर्श आचार सहिंता के बाद विकास कार्यों की कड़ी को जारी रखने का आश्वासन दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक का भव्य स्वागत किया। उनके साथ पुर्व उप प्रधान रामकुमार स्वामी, शंकरलाल शर्मा, सोहन ढि़ल, धर्मपाल गोस्वामी, बचनाराम सिहाग, बिरबल गोलवा सहित कई लोग मौजूद थे। (पसं)

 नोहर में स्कूल वैन और कार की टक्कर, एक की मौत, आठ बच्चे घायल

Image
 नोहर के पास स्कूल वैन से टकराई कार, शिक्षिका की मौत, आठ बच्चे घायल - कार सवार दंपती भी गंभीर घायल - तीन जने सिरसा रेफर, कुल 13 जने घायल नोहर के पास भादरा मार्ग स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल की वैन शनिवार सुबह कार से टकरा गई। हादसे में 13 जने घायल हो गए। इनमें से गंभीर घायल तीन जनों को सिरसा रेफर किया गया। वहां इलाज के दौरान स्कूल शिक्षिका की मौत हो गई। जबकि शेष घायलों को नोहर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। अभी इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं कराया गया है। जानकारी के अनुसार कृष्णा पब्लिक स्कूल की वैन नोहर कस्बे से बच्चों को लेकर वापस विद्यालय जा रही थी। सुबह करीब नौ बजे जब वैन स्कूल के नजदीक पहुंची तो भादरा की ओर से आ रही कार ने उसमें टक्कर मार दी। हादसे में कार सवार दंपती नरेन्द्र खाती पुत्र पवन खाती व उसकी पत्नी सोनू निवासी झांसल घायल हो गए। जबकि स्कूल वैन में सवार शिक्षिका शालिनी शर्मा, विद्यार्थी कोमल पुत्री संजय गिदड़ा, कनिका पुत्री नरेश अग्रवाल, जीया पुत्री मुकेश साहीवाल, ऋषभ पुत्र अमरङ्क्षसह राजपूत, सपना पुत्री अमरसिंह राजपूत, प्रिया पुत्री मन...

नहरबंदी को देखते हुए 21 मार्च से पहले कर लें पानी का स्टोरेज- कलक्टर

Image
नहरबंदी को लेकर जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन ने पीएचईडी और सिंचाई ली बैठक 21 मार्च के बाद बाद नहर से सिंचाई पर रहेगा प्रतिबंध 25 मार्च से 25 अप्रैल तक एक महीने की है नहरबंदी हनुमानगढ़ । जिले में 25 मार्च से 25 अप्रैल 2019 तक हो रही नहरबंदी को लेकर जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन ने कहा है कि 21 मार्च से पहले सार्वजनिक डिग्गियों, पशुओं के लिए जोहड़ों और घरों में लोग पीने के पानी का स्टोरेज कर लेें। सिंचाई के लिए नहरें पहले से तय रेगुलेशन के तहत 21 मार्च तक ही चलेंगी। उसके बाद 21 से 25 मार्च तक पीने के लिए पानी नहरों में चलाया जाएगा। लिहाजा सभी डिग्गियों, जोहड़ों इत्यादि में पानी का पर्याप्त स्टोरेज कर लें। सिंचाई विभाग के मुख्य अभिंयता श्री विनोद मित्तल ने जिला कलक्टर को बताया कि 21 मार्च के बाद नहर का वहीं मोघा खोला जाएगा जिससे पीने के पानी के रूप में इस्तेमाल किया जाना है।  जिला कलक्टर ने बैठक में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहरबंदी के दौरान जहां नहरों में पानी का स्टोरेज किया जाना है वहां पानी की चोरी किसी भी रूप में नहीं होना सुनिश्चित करें। इसके लिए ...

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 के प्रवेश पत्र 2019 जारी, ऐसे करे डाउनलोड

Image
नवोदय विद्यालय समिति ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर 6वीं कक्षा की प्रवेश परीक्षा के प्रवेश पत्र 2019 जारी किया है। जिन आवेदकों ने जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6वीं प्रवेश परीक्षा 2019 के लिए आवेदन किया है, वे अब अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 06 अप्रैल 2019 को आयोजित की जाएगी। सभी उम्मीदवारों को परीक्षा के दिन अपना ऑनलाइन प्रवेश पत्र ले जाना अनिवार्य है।   आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए  यहां क्लिक करें

भादरा विधायक बलवान पुनियां से जानिये फसल बीमा क्लेम की पुरा गणित : Pallu Prime

Image
किसानों का फसल बीमा अधिकार है, फसल बीमा कितना जरूरी है। किसानों की जरा सी लापरवाही से किसानों को उचित बीमा क्लेम नहीं मिल पाता। केसीसी धारकों को कैसे कटाना चाहिये बीमा परिमियम, जैसे महत्वपूर्ण सवालों के जबाब जानिये किसानों के मसिहा भादरा विधायक कामरेड बलवान पुनियां की मुख्जबानी।

यहां से जाने राजस्थान के सभी जिलो की सफल लोटरी आवदको के नाम

Image
Pallu Prime  आबकारी विभाग द्वारा निकाली गई अंग्रेजी व देशी कंपोजिट शराब दुकान की लॉटरी प्रकिया में सफल रहे आवेदकों की सुची -  Pallu Prime  Sr. DEO Name Retail Off Shop(IMFL) Country Liqour Group 1 Ajmer Click to See Result 2 Alwar Click to See Result Click to See Result 3 Banswara Click to See Result Click to See Result 4 Baran Click to See Result Click to See Result 5 Barmer Click to See Result 6 Bharatpur Click to See Result Click to See Result 7 Bhilwara Click to See Result Click to See Result 8 Bikaner Click to See Result Click to See Result 9 Bundi Click to See Result Click to See Result 10 Chittorgarh Click to See Result Click to See Result 11 Churu Click to See Result Click to See Result 12 Dausa Click to See Result Click to See Result 13 Dholpur Click to See Result Click to See Result 14 Dungarpur Click to See Result Cli...

बीएसएनएल का निकला दिवाला, तनख्वाह के लिए भटक रहे हैं अधिकारी और कर्मचारी

Image
पल्लू प्राईम डेस्क : एक जमाने में सरकार की नवरत्न कम्पनियों में शामिल भारत संचार निगम लिमिटेड {बीएसएनएल} दिवालिया होने के कगार पर आ गया है। कम्पनी ने खस्ता आर्थिक स्थिति के चलते दिल्ली को छोड़कर पूरे देश में फरवरी माह का वेतन रोक लिया है। इससे देश भर के लाखों अधिकारी और कर्मचारियों का मासिक बजट बिगड़ गया है। वे स्वाति नक्षत्र की बूंदों के समान तनख्वाह का इंतजार कर रहे हैं। वेतन नहीं मिलने से परेशान बीएसएनएल के एक कर्मचारी के अनुसार सरकार की निजी संचार कम्पनियों को पोषित करने की नीति के कारण इस सरकारी कम्पनी का लगभग दिवाला पिट गया है। आर्थिक स्थिति तो पहले से ही खराब थी, लेकिन इस बार कम्पनी का राजस्व इतना कम रहा कि बीएसएनएल बोर्ड ने फरवरी माह का वेतन देने से हाथ खड़े कर दिए। इधर जियो समेत अन्य निजी कम्पनियों को आगे बढ़ाने के चक्कर में सरकार ने भी बीएसएनएल प्रबंधन की मदद करने से इनकार कर दिया है

भगवान शिव ने की थी पल्लू शिवालय में आराधना

Image
पल्लू के प्राचीन शिवालय में... महाशिवात्री पर श्रद्धालुओं का सैलाब भगवान शिव ने की थी पल्लू शिवालय में आराधना पल्लू. कस्बे में स्थित शिवालय में सोमवार को श्रद्धालुओं को भारी भीड़ रही। सुबह से ही शिवमंदिर पर श्रद्धालुओं को मंदिर पर आगमन प्रारंभ हो गया जो दिन भर चला। कस्बें सहित आसपास के गांवों से आये श्रद्धालुओं ने शिवालय में पहुंचकर मन्नतें मांगी। श्रद्धालु भोले शंकर को खुश करने के लिये तरह-तरह के भोग तथा बेल पत्र चढ़ाकर शीश नवाया। वहीं पुजारी से चरणामृत रूपी प्रसाद लिया। राजेश शास्त्री व पुजारी हनुमान गोस्वामी ने मंत्रोपच्चार किया जिसके बाद श्रद्धालुओं का सिलसिला शुरू हो गया। मंदिर के शस्त्री ने बताया कि आज के दिन उपवास करने वाले श्रद्धालु यहां आकर भजन कीर्तन करते है तथा रात्री को विशाल जागरण का आयोजन किया जाता है। इस दौरान मंदिर कमेटी सोमवार दिनभर मंदिर के प्रांगण में सजावट में लगी रही। समिति के कानसिंह राठौड़ ने बताया कि शाम को विशाल जागरण होगा जिसके बाद मंगलवार सुबह हवन होगा। जिसकी पुरी तैयारी कमेटी द्वारा की गई है। पल्लू के शिवालय से जुड़ी है पुरानी आस्था पल्ल...

जानें क्‍या है महाशिवरात्रि का इतिहास, क्‍यों मनाते हैं महाशिवरात्रि

Image
पुराणों में महाशिवरात्रि मानाने के पीछे एक कहानी है.. जिसके अनुसार समुद्र मंथन के दौरान जब देवतागण एवं असुर पक्ष अमृत-प्राप्ति के लिए मंथन कर रहे थे, तभी समुद्र में से कालकूट नामक भयंकर विष निकला। देवताओं की प्रार्थना पर भगवान शिव ने भयंकर विष को अपने शंख में भरा और भगवान विष्णु का स्मरण कर उसे पी गए। भगवान विष्णु अपने भक्तों के संकट हर लेते हैं।उन्होंने उस विष को शिवजी के कंठ (गले) में ही रोक कर उसका प्रभाव समाप्त कर दिया। विष के कारण भगवान शिव का कंठ नीला पड़ गया और वे संसार में नीलंकठ के नाम से प्रसिद्ध हुए। शिव पुराण में एक अन्य कथा के अनुसार एक बार ब्रह्माजी व विष्णुजी में विवाद छिड़ गया कि दोनों में श्रेष्ठ कौन है। ब्रह्माजी सृष्टि के रचयिता होने के कारण श्रेष्ठ होने का दावा कर रहे थे और भगवान विष्णु पूरी सृष्टि के पालनकर्ता के रूप में स्वयं को श्रेष्ठ कह रहे थे। तभी वहां एक विराट लिंग प्रकट हुआ। दोनों देवताओं ने सहमति से यह निश्चय किया गया कि जो इस लिंग के छोर का पहले पता लगाएगा उसे ही श्रेष्ठ माना जाएगा।अत: दोनों विपरीत दिशा में शिवलिंग की छोर ढूढंने निकले। छोर न मि...

बिसरासर के सोनु चोपड़ा ने किया ... मिर्च मत खाईयों भाईयो... सोंग लांच

Image
मिर्च मत खाईयों भाईयो... सोंग लांच बिसरासर के सोनु चोपड़ा द्वारा लिखा गया गाना मिर्च मत खाइयो का ऑफिसियल पोस्टर - Pallu Prime पल्लू.. कस्बें के निकटवर्ती ग्राम बिसरासर में संगीत की दुनियां में उभरता सितारा सोनु चोपड़ा अपनी मेहनत व इस पेशे पर समर्पित होकर दिनों दिन कामयाबी की बुलंदी पर अपना नाम रोशन कर रहा है। रविवार को सोनु चौपड़ा ने अपने ऑफिसियल युट्युब चैनल पर इस कॉमेडी सोंग को रिलीज किया है। इस सोंग में अपने देश को स्वच्छ बनाने के मिर्च नहीं खाने की मजाकिया अंदाज में बयान किया गया है। इसमें सी एफ बी एंटरटेनमेंट की पुरी टीम ने पुरी मेहनत व लगन के साथ काम करके इस गाने को रीलीज किया है। इस गाने में मुख्य कलाकार की भुमिका रितिका रानी, अनूपगढ़ व सोनु कारगवाल करणपुर ने निभाई है। इसी के साथ अन्य कलाकारों चंद्रभान, पीके जोईया, जयपाल चांवरियां ने भी इस सोंग को रीलीज करने में महत्वपूर्ण भुमिका निभाई है। सोनु चोपड़ा ने पिछले माह एक एसा ही कॉमेडी सोंग गमगी घोड़ती यारां गी रीलीज किया था जिसमें युट्युब पर अपार सफलता मिली थी। उस गाने को अपलोड करने के कुछ दिनों में १ लाख से अधिक व...

IRCTC की इस सेवा से इस तरह घर बैठे देखें रिजर्वेशन चार्ट और खाली सीटें

Image
भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की यात्रा और टिकट बुकिंग को आसान और बेहतर बनाने में लगी रहती है। इसी कड़ी में अब रेलवे ने एक नई सुविधा शुरू की है जो कि यात्रियों के लिए रिजर्वेशन चार्ट और खाली सीटों की जानकारी घर बैठे उपलब्ध करवाएगी। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए भारतीय रेलवे ने यह कदम उठाया है। इसकी मदद से अब यात्री यात्रा करने से पहले यह देख सकेंगे कि ट्रेन के किस कोच में उनकी सीट है। साथ ही अपने बुक किए हुए टिकट का डिजिटल रिप्रजेन्टेशन देख सकेंगे। ट्रेन के डिपार्चर से 4 घंटे पहले ऑनलाइन देख सकेंगे चार्ट रेल मंत्री ने इस सेवा को शुरू करते हुए कहा कि अब रिजर्वेशन चार्ट को कोई भी इंटरनेट के जरिए देख सकता है। अगर किसी ट्रेन में कोई सीट खाली है या बर्थ उपलब्ध है तो इस बात की जानकारी भी यात्री को मिल सकेगी।हालांकि, यह सेवा ट्रेन के निर्धारित डिपार्चर के 4 घंटे पहले ही उपलब्ध होगा। इस सेवा का लाभ फिलहाल IRCTC की वेबसाइट पर ही उपलब्ध है। IRCTC की ऐप के जरिए आप इस सेवा का लाभ फिलहाल नहीं ले सकेंगे। हालांकि मोबाइल पर बेब ब्राउजर के जरिए आप इस सेवा का लाभ ले सकते हैं। सभी ट...