Posts

Showing posts from February, 2019

सुषमा ने कहा- हमने पाक के सैन्य प्रतिष्ठानों को नहीं बल्कि जैश के आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया

Image
सुषमा ने वुझेन में कहा- भारत किसी भी रूप से तनाव नहीं बढ़ाना चाहता, जैश भारत के कई हिस्सों में आतंकी हमले की साजिश कर रहा था \'पाक सीमा पर कार्रवाई में हमने ध्यान रखा कि किसी सिविलियन की जान न जाए बीजिंग . चीन के वुझेन में रूस-भारत-चीन के विदेश मंत्रियों की 16वीं बैठक चल रही है। इसमें सुषमा स्वराज ने पुलवामा हमले का मुद्दा उठाया। सुषमा ने पाक की सीमा में भारत के हमले को लेकर कहा कि यह कोई सैन्य अभियान नहीं था। इसमें पाक के किसी भी सैन्य प्रतिष्ठान को निशाना नहीं बनाया गया। केवल आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के ठिकानों पर कार्रवाई की गई। भारत किसी भी रूप से तनाव को बढ़ाना नहीं चाहता। हम जिम्मेदारी और संयम से काम करते रहेंगे। पुलवामा हमले के जवाब में भारतीय वायुसेना ने मंगलवार तड़के पाकिस्तान के बालाकोट में हवाई हमला कर जैश के कई ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसमें 350 आतंकी मारे गए थे। 'भारत में हमले की योजना बन रही थी ' सुषमा ने कहा कि पाकिस्तान अपनी जमीन पर आतंकी गुटों के होने और उन पर कार्रवाई करने से लगातार इनकार कर रहा था। वहीं, जैश भारत के कई हिस्सों में आतं...

आबकारी विभाग ने बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन की तिथि

Image
पल्लू प्राईम डेस्क जयपुर: राजस्थान में शराब ठेकों की लॉटरी के आवेदन की अंतिम तिथि विभाग ने 1 मार्च 2019 कर दी है। वहीं ऑफलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों को हार्ड कॉपी जमा करवाने के लिए 2 मार्च तक का समय दिया गया है इससे पहले यह तिथि 26 फरवरी 2019 थी मगर आबकारी विभाग को अनुमानित राजस्व तथा अनुमानित आवेदन नहीं आने की स्थिति में व ऑनलाइन आवेदनों में आ रही दिक्कतों के मध्य नजर आबकारी विभाग ने मंगलवार देर शाम तक आवेदकों के हित में फैसला लेते हुए आवेदन तिथि को बढ़ाकर 1 मार्च 2019 कर दिया है ... इसके लिए आबकारी आयुक्त उदयपुर ने प्रेस नोट जारी करके बताया कि आबकारी विभाग में शराब दुकानों के लाइसेंस हेतु आवेदन की तिथि 26 फरवरी 2019 अंतिम रखी गई थी जिसको विभागीय कारणों से बदलकर 1 मार्च 2019 की जाती है वहीं ऑफलाइन भुगतान करने वाले आवेदकों को जैसे डीडी या ई ग्रास से चालान बनाने वाले आवेदकों को 2 मार्च 2019 को दोपहर 2:00 बजे तक अनिवार्य रूप से जिला मुख्यालय आबकारी कार्यालय में हार्ड कॉपी जमा करवानी होगी । जो आवेदक ई मित्र या ऑनलाइन आवेदन करते हैं उनको हार्ड कॉपी जिला मुख्यालय आबकारी कार्यालय ...

वॉर मेमोरियल का उद्घाटन, मोदी ने कहा- सैनिकों से अन्याय हुआ, पिछली सरकार के लिए परिवार पहले था

Image
वॉर मेमोरियल इंडिया गेट के पास 40 एकड़ में 176 करोड़ रु. की लागत से तैयार हुआ1960 में इसके लिए प्रस्ताव आया था, मोदी सरकार ने 4 साल पहले निर्माण को मंजूरी दी नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को इंडिया गेट के पास 40 एकड़ में बना नेशनल वॉर मेमोरियल राष्ट्र को समर्पित किया। इस दौरान मोदी ने कांग्रेस का नाम लिए बगैर पिछली सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सैनिकों के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया, क्योंकि उनके लिए सिर्फ एक परिवार पहले था। प्रधानमंत्री ने कहा कि अब सीमा पर आपदा में जान गंवाने वाले सैनिकों का परिवार भी पेंशन का हकदार होगा।यह वॉर मेमोरियल उन जवानों के प्रति सम्मान का सूचक है जिन्होंने देश की रक्षा के लिए अपनी जान दी है। मेमोरियल को देश की रक्षा की खातिर शहीद होने वाले 25 हजार 942 से वीर जवानों की याद में बनाया गया है। छह भुजाओं (हेक्सागोन) वाले आकार में बने मेमोरियल के केंद्र में 15 मीटर ऊंचा स्मारक स्तंभ है। इस पर भित्ति चित्र, ग्राफिक पैनल, शहीदों के नाम और 21 परमवीर चक्र विजेताओं की मूर्ति बनाई गई है। स्मारक चार चक्रों पर केंद्रित है- अमर चक्र, ...

शराब ठेकों की लॉटरी प्रक्रिया जारी, अब तक आये 600 से अधिक फार्म, अंतिम तिथि 26 फरवरी 2019

Image
शराब ठेकों की लॉटरी प्रक्रिया जारी, अब तक आये 600 से अधिक फार्म, अंतिम तिथि 26 फरवरी 2019 अबकी बार शराब ठेकों के लिए नहीं कटानी पड़ेगी डीडी, सारी सुविधा ई-मित्र पर पल्लू क्षेत्र में देवासर ई-मित्र पर भरवाये जा सकते है फार्म पल्लू. आबकारी विभाग राजस्थान द्वारा शराब की दुकानों की आंवटन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। शराब ठेको की लॉटरी प्रक्रिया में भाग लेने के लिये ऑनलाईन आवेदन करने होंगे। ऑनलाईन आवेदन की अंतिम तिथि 26 फरवरी २०१९ रखी गई है। आबकारी विभाग ने अपने राजस्व को बढ़ाने के लिये व शराब दु़कानों की चाहत रखने वाले आवेदकों को राहत देते हुए इस बार सिर्फ आवेदन राशि ही जमा करवाना अनिवार्य की है। इसके अलावा कोई अन्य प्रकार की राशि आवेदक को जमा नहीं करवानी होगी। वहीं इस बार आवेदकों को ई-मित्र से ऑनलाईन फॉर्म भरने वाले आवदकों को फार्म भरने के बाद जिला आबकारी कार्यालय में फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा नहीं करवानी पड़ेगी। यह हार्ड कॉपी सिर्फ बैंक डीडी या ई ग्रास चालान से भरे गये आवेदन फॉर्म की जिला कार्यालय में जमा करवानी होगी। ऑनलाईन आवदेन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और य...

भारत ने पाकिस्तान की कमर तोड़ने शुरू की बागा बॉर्डर पर इंतजार में खड़े हैं पाकिस्तानी ट्रक

Image
पुलवामा हमले में 40 जवानों की शहादत के बाद भारत ने पाक से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीन लिया था यह दर्जा छीन लेने के बाद भारत ने पाक से आयात होने वाले सामान पर ड्यूटी 200% तक बढ़ा दी थी नई दिल्ली.  पुलवामा हमले के बाद पाकिस्तान को अलग-थलग करने की नीति के तहत भारत ने आर्थिक तौर पर उसकी कमर तोड़नी शुरू कर दी है। हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान से मोस्ट फेवर्ड नेशन का दर्जा छीन लिया था और वहां से आने वाले सामान पर ड्यूटी 200% तक बढ़ा दी थी। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वाघा बॉर्डर पर सामान से लदे पाकिस्तान के कई ट्रक अटके हुए हैं। पाक मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुलवामा हमले के बाद भारत की कोशिशें पाकिस्तान को आर्थिक मोर्चे पर हर तरह से नुकसान पहुंचा रही हैं। वाघा बॉर्डर पर छुहारों से लदे ट्रक खड़े पाकिस्तान के एक चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, 14 फरवरी को पुलवामा हमले से पहले ट्रक के जरिए अरबों रुपए का छुहारा वाघा बॉर्डर से भारत में एक्सपोर्ट होना था। हालांकि, अब वाघा बॉर्डर पर छुहारों से लदे सैकड़ों ट्रक खड़े हैं। एक ट्रक में तकरीबन 15 लाख रुपए का मा...

ट्रम्प ने 6 दिन बाद कहा- हालात भयावह, भारत-पाक साथ आएंगे तो बेहतर होगा

Image
डोनाल्ड ट्रम्प ने यह भी कहा- मैंने कई रिपोर्ट्स देखीं, सही वक्त आने पर टिप्पणी करूंगा विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा- हमले के जिम्मेदार लोगों को सजा दे पाक वॉशिंगटन. अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने पुलवामा हमले को भयावह स्थिति करार दिया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह सही वक्त आने पर टिप्पणी करेंगे। 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में हुए फिदायीन हमले में 40 जवान शहीद हो गए थे। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली थी। हमले के मास्टरमाइंड कामरान को 18 फरवरी को सुरक्षा बलों ने मार गिराया था। 'भारत को पूरा समर्थन' अमेरिकी विदेश विभाग के उपप्रवक्ता रॉबर्ट पलाडिनो ने कहा कि भारत के साथ अमेरिका की संवेदनाएं ही नहीं बल्कि उन्हें पूरा समर्थन है। हमले के लिए जो लोग भी जिम्मेदार हैं, पाकिस्तान को उन्हें सजा देना चाहिए। साथ ही उन्हें जांच में सहयोग करना चाहिए। वहीं, ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बात करते हुए ट्रम्प ने कहा, "मेरी सारी चीजों पर नजर है। साथ ही मैंने कई रिपोर्ट्स देखी हैं। सही वक्त आने पर मैं इस पर बयान दूंगा। मुझे खुशी होगी ...

BJP विधायक की मांग- 'पाकिस्तान की बहू' सानिया मिर्जा को ब्रांड एंबेसडर पद से हटाओ

Image
राजा ने कहा, सानिया ने एक भारतीय होने का दावा किया क्योंकि उसने एक पाकिस्तानी से शादी की थी. उसे तेलंगाना के ब्रांड एम्बेसडर पद से हटा दें और साइना नेहवाल और पीवी सिंधु जैसे किसी भी स्थानीय खिलाड़ी को राजदूत बना दें. भाजपा विधायक राजा सिंह ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव से सानिया मिर्जा को तेलंगाना के ब्रांड एम्बेसडर पद से हटाने की मांग की है, क्योंकि वह 'पाकिस्तान की बहू' हैं. राजा ने तेलंगाना के सीएम से आग्रह किया कि भयावह पुलवामा आतंकी हमले में हमारे CRPF के कई जवानों की जान गई है जिसके बाद ऐसा कदम उठाया जाए. राजा सिंह तेलंगाना विधानसभा में भाजपा के एकमात्र विधायक हैं. भाजपा विधायक ने पाकिस्तान को अलग-थलग करने के लिए विभिन्न उपायों के माध्यम से भारतीय नागरिकों और सरकार की प्रतिक्रिया की सराहना की. राजा ने कहा, 'सानिया ने एक भारतीय होने का दावा किया क्योंकि उसने एक पाकिस्तानी से शादी की थी. उसे तेलंगाना के ब्रांड एम्बेसडर पद से हटा दें और साइना नेहवाल और पीवी सिंधु जैसे किसी भी स्थानीय खिलाड़ी को राजदूत बना दें.' तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रश...

ब्याज दरों में कमी का फायदा ग्राहकों तक पहुंचना अहम, इस बारे में बैंकों से चर्चा करेंगे: आरबीआई

Image
रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड की बैठक के बाद बोले आरबीआई गवर्नर कहा- 21 फरवरी को निजी, सरकारी बैंकों के साथ मीटिंग की जाएगी वित्त मंत्री ने कहा- देश को कम लेकिन बड़े और मजबूत बैंकों की जरूरत मुंबई . रिजर्व बैंक (आरबीआई) के केंद्रीय बोर्ड की सोमवार को बैठक हुई। मीटिंग के बाद आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत ने कहा कि आरबीआई के ब्याज दरों में कटौती करने के बाद ग्राहकों तक इसका फायदा पहुंचना अहम बात है। इस मुद्दे पर निजी और सरकारी बैंकों के साथ 21 फरवरी को मीटिंग की जाएगी। आरबीआई ने 0.25% घटाया था रेपो रेट आरबीआई ने 7 फरवरी को मौद्रिक नीति की समीक्षा में रेपो रेट में 0.25% कमी की थी। इसके बाद प्रमुख बैंकों में से सिर्फ एसबीआई ने होम लोन पर ब्याज दर में सिर्फ 0.05% कटौती की है। सोमवार को आरबीआई की बोर्ड बैठक में वित्त मंत्री अरुण जेटली भी शामिल हुए। उन्होंने अंतरिम बजट के अहम बिंदुओं को बारे में आरबीआई बोर्ड से चर्चा की। बजट के बाद वित्त मंत्री द्वारा आरबीआई बोर्ड को संबोधित करने की परंपरा रही है। बैठक के बाद बैंकों के मर्जर के मुद्दे पर जेटली ने कहा कि देश को कम लेकिन बड़...

फेसबुक का रवैया डिजिटल गैंगस्टर जैसा, उसने डेटा प्राइवेसी का उल्लंघन किया: ब्रिटेन

Image
ब्रिटेन की डिजिटल, कल्चर, मीडिया और स्पोर्ट्स कमेटी की रिपोर्ट इसके मुताबिक- जकरबर्ग ने कमेटी के सामने पेश नहीं होकर संसद की अवमानना की फेसबुक के ई-मेल से पता चला कि उसने जानबूझकर यूजर की अनदेखी की लंदन . ब्रिटेन के विधिवेत्ताओं (लॉ-मेकर्स) ने फेसबुक पर डेटा की निजता और प्रतिस्पर्धा कानून के उल्लंघन का आरोप लगाया है। ब्रिटेन की डिजिटल, कल्चर, मीडिया और स्पोर्ट्स कमेटी की ओर से डेटा प्राइवेसी पर सोमवार को जारी रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि फेसबुक जैसी कंपनियों को ऑनलाइन वर्ल्ड में डिजिटल गैंगस्टर की तरह व्यवहार करने की छूट नहीं दी जानी चाहिए। ऐसी कंपनियां खुद को कानून से ऊपर समझती हैं। ब्रिटेन की कमेटी का कहना है कि उसने जकरबर्ग और उनके अधिकारियों के ई-मेल की पड़ताल की। फेसबुक ने ऐप डेवलपर्स को डेटा ट्रांसफर करने के लिए यूजर की प्राइवेसी की अनदेखी की थी। ब्रिटेन के लॉ-मेकर्स का कहना है कि फेसबुक के ई-मेल की समीक्षा करने पर यह बात सामने आई कि उसने जानबूझकर नियम तोड़े। फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने उनके सामने पेश नहीं होकर संसद की अवमानन...

वायु सेना ने मिसाइलें दाग परखी ताकत, पोकरण क्षेत्र के फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास

Image
जोधपुर। पुलवामा आतंकी हमले के बाद देश में व्याप्त आक्रोश के बीच वायु सेना ने राजस्थान में सरहद पर मिसाइलें दागकर अपनी ताकत परखी। युद्धाभ्यास वायु शक्ति-2019 के पहले दिन जैसलमेर जिले के पोकरण क्षेत्र के चांद फील्ड फायरिंग रेंज में भारतीय वायु सेना ने अपना पराक्रम दिखाया। इस दौरान दुश्मनों के छद्म ठिकानों पर बमबारी कर अपने युद्ध कौशल का परिचय भी दिया। युद्धाभ्यास के दौरान वायु सेना ने 137 लड़ाकू विमानों और हेलीकॉप्टर के साथ रियल टाइम टारगेट कर कई धमाके किए। युद्धाभ्यास में आकाश शस्त्र मिसाइलों के साथ जीपीएस और लेजर गाइडेड बम रॉकेट लॉन्चर का भी सटीक इस्तेमाल किया गया। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल बीएस धनोआ सहित अन्य सैन्य अधिकारी और कई मित्र देशों के प्रतिनिधि भी इसके गवाह बने। इस तरह दिखाया युद्ध कौशल विश्व की श्रेष्ठतम वायु सेना में शुमार भारतीय वायु सेना ने चांधन फायरिंग रेंज में दिन रात और सायकाल के समय में अपने युद्ध कौशल का प्रदर्शन किया। इस दौरान वायु सेना ने अपनी मारक क्षमता को दिखाया। इस युद्धाभ्यास में करीब 137 युद्धक विमान शामिल हुए है...

शहीदों की कैंडल मार्च से श्रद्धांजली - पाकिस्तान की पुतला फुंका

Image
पल्लू. कस्बें सहित आसपास के गांवों में शनिवार व रविवार को पुलवामा में आंतकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजली स्वरूप एक शौक सभा का आयोजन किया गया। पल्लू में माता जी मंदिर के आगे एक मौन रखकर सैनिकों को श्रद्धांजली दी गई। वहीं नजदीकि गांव सीरासर व बरमसर में ग्रामीणों द्वारा विशाल समुह के रूप में इस सभा का आयोजन किया। युवा राधे स्वामी ने बताया कि इस घटना ने देश को झकझोर करके रख दिया है। इसकी भरपाई तो नहीं हो सकती मगर सरकार को कड़े फैसले लेने की जरूरत है। इसी प्रकार बरमसर गांव में भी शहीदों को श्रद्धांजली स्वरूप कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान सैनिक सहायता कोष के लिये ग्रामीणों ने सरकारी खाते में सहायता स्वरूप नगद राशि जमा करवाई। पल्लू में सभी दलों व दुकानदारों ने ट्रक युनियन में एकत्रित होकर पाकिस्तान की अर्थी सजाकर मुख्य मार्गों से होते हुए हाईवे पर ढाणी माहेला चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फुंका। उसके बाद सभी ने सामुहिक रूप से नारेबाजी करते हुए नायब तहसीलदार कार्यालय में पहुंचकर प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।

पल्लू कस्बे में शहीदों को कैसे दी श्रद्धांजलि, बाजार बंद रखकर पाकिस्तान का पुतला फुंका, सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग । देखे लाईव पल्लू प्राईम चैनल पर

Image
पल्लू कस्बे में शहीदों को कैसे दी श्रद्धांजलि, बाजार बंद रखकर पाकिस्तान का पुतला फुंका, सरकार से कठोर कार्रवाई की मांग । देखे लाईव पल्लू प्राईम चैनल पर

दिल्ली लाई गई शहीदों की पार्थिव देह, मोदी ने कहा- जवानों के खून की बूंद-बूंद का बदला लेंगे

Image
कश्मीर के बडगाम में राजनाथ सिंह ने दिया शहीदों की पार्थिव देह को कंधा हमले की कार्रवाई पर चर्चा के लिए भारत ने उच्चायुक्त अजय बिसारिया को पाकिस्तान से बुलाया प्रधानमंत्री ने कहा- पड़ोसी देश और आतंकियों ने बहुत बड़ी गलती कर दी, उन्हें सजा जरूर मिलेगी  नई दिल्ली. पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवानों को गृह मंत्री राजनाथ सिंह, कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक, सेना के उत्तरी कमान के चीफ लेफ्टिनेंट जनरल रणबीर सिंह ने श्रीनगर में श्रद्धांजलि दी। राजनाथ सिंह ने जवानों की पार्थिव देह को कंधा दिया। राजनाथ ने कहा- पुलवामा हमले के बाद फैसला किया गया है कि सुरक्षा बलों के बड़े काफिले गुजरने पर आम लोगों को का परिवहन रोक दिया जाएगा। इससे नागरिकों को परेशानी होगी, हम इसके लिए माफी मांगते हैं। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, हमले के गुनहगारों को सजा जरूर मिलेगी। हमने इसके लिए सुरक्षा बलों को पूरी स्वतंत्रता दे दी है। सैनिकों के शौर्य पर भरोसा है। जवानों के खून की बूंद-बूंद का बदला लेंगे। शाम 7:20 बजे शहीदों के शव दिल्ली के पालम एयरपोर्ट लाए गए। मोदी ने पाकिस...

दूर तक बिखरे थे जवानों के शव, देखें CRPF पर हुए हमले की तस्वीरें

Image
1 / 8 जम्मू कश्मीर में पुलवामा के गोरीपोरा इलाके में एक बार फिर आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर हमला कर दिया. आतंकियों ने सेना के काफिले के पास आईईडी धमाका किया. इस हमले में 22 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए और 45 जवान घायल हो गए हैं. बस में 39 जवान सवार थे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, धमाका इतना तेज था कि सेना की गाड़ी के परखच्चे उड़ गए. कई जवानों ने तो मौके पर दम तोड़ दिया. घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है. 3 / 8 धमाके के बाद सड़क खून से सन गई है. जगह-जगह मलबा और शव बिखरे हुए हैं. मौके पर बचाव कार्य जारी है. इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन ने ली है. फिलहाल सेना ने सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है. 4 / 8 आतंकियों ने आत्मघाती धमाके के जरिए सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है. सीआरपीएफ के अनुसार, दर्जनभर गाड़ियों में 2500 से ज्यादा जवानों का काफिला पुलवामा की तरफ जा रहा था. इस बीच आतंकियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाया है. 5 / 8 आतंकियों ने फायरिंग भी की. कई गाड़ियों पर गोलियों के निशान भी बने हैं. हमले में एक मेजर समेत 20 जवान शहीद हो गए हैं. घायल जवानों का इलाज किया जा रहा है. 6 ...

गुर्जर समेत 5 जातियों को 5% आरक्षण का बिल पास, पर बैंसला ने कहा- आंदोलन जारी रहेगा

Image
बिल के तहत सरकारी नौकरियों और शैक्षणिक संस्थानों में आरक्षण देने का प्रावधान गुर्जर नेता बैंसला ने कहा- पारित हुए विधेयक का अध्ययन करने के बाद ही आंदोलन खत्म करने का फैसला लेंगे लगातार छठवें दिन आंदोलन जारी, वाहनों की आवाजाही कई जगह बाधित जयपुर. राजस्थान में गुर्जर समेत पांच जातियों को पांच फीसदी आरक्षण देने संबंधी विधेयक बुधवार को विधानसभा में पास हो गया। इसमें सरकारी नौकरियों के साथ ही शैक्षणिक संस्थाओं में अलग से आरक्षण देने का प्रावधान है। इस पर गुर्जर नेता किरोड़ीमल बैंसला ने कहा कि इससे पहले भी चार बार आरक्षण संबंधी विधेयक पास हो चुके हैं। सरकार द्वारा तैयार किए गए मसौदे का अध्ययन और गजट नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही आंदोलन खत्म करने पर फैसला लेंगे। फिलहाल आंदोलन जारी रहेगा।  विधानसभा में कैबिनेट मंत्री बीडी कल्ला ने विधेयक पेश किया। इसमें बंजारा, गाडिया लौहार, गुर्जर, रेबारी, गड़रिया जातियों को आरक्षण देने का जिक्र है। नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि संविधान में संशोधन के बिना आरक्षण की मांग का हल निकालना मुश्किल है। इससे पहले भी कई बार आ...

Excise Department - राजस्थान में शराब दुकानों की लॉटरी प्रक्रिया जारी - ऐसे करें आवेदन

Image
अगर आप भी बनना चाहते हो शराब ठेकेदार समय आ गया है इस बार सिर्फ आवेदन शुल्क कराना होगा जमा आवेदन की अंतिम तिथि 26-02-2019 पल्लू प्राईम डेस्क : अगर आपके मन में शराब ठेकेदार बनने की चाहत तो ये खबर आपको पुरी पढऩी चाहिये।  आबकारी विभाग राजस्थान ने वर्ष 2019-20 के लिये शराब की दुकानों के आंवटन प्रक्रिया के लिये अवोदन लेने प्रारंभ कर दिये है। इस दौरान आप अपने चाहे अनुसार किसी भी मदिरा समुह के लिये लाटरी प्रक्रिया में भाग ले सकते है। इसके लिये आपको ऑनलाईन आवेदन करने के साथ आवेदन शुल्क जमा करना होगा। ऐसे करें आवेदन आवेदक की एक फोटो आवेदक के हस्ताक्षर आधार कार्ड / पैन कार्ड / वोटर आईडी कार्ड : इनमें से कोई एक ये कागजात लेकर आपकों पहुंचना है आपके नजदीकि ई-मित्र केंद्र या अनुभवी ऑपरेटर के पास जहां आपको आप द्वारा चाही गई दुकान की सुचना और दस्तावेज देने है। अगर आप आवेदन शुल्क का भुगतान डीडी द्वारा करते है तो आवेदन शुल्क की डीडी साथ में ले जानी है। फिर ऑपरेटर आपका आवेदन फॉर्म आप द्वारा चाही गई दुकान स्वरूप भरकर आपको देगा उसे आप अपने जिला मुख्यालय पर जमा करवा सकते है। ध्...