आबकारी विभाग ने बढ़ाई ऑनलाइन आवेदन की तिथि



पल्लू प्राईम डेस्क जयपुर: राजस्थान में शराब ठेकों की लॉटरी के आवेदन की अंतिम तिथि विभाग ने 1 मार्च 2019 कर दी है। वहीं ऑफलाइन आवेदन करने वाले आवेदकों को हार्ड कॉपी जमा करवाने के लिए 2 मार्च तक का समय दिया गया है इससे पहले यह तिथि 26 फरवरी 2019 थी मगर आबकारी विभाग को अनुमानित राजस्व तथा अनुमानित आवेदन नहीं आने की स्थिति में व ऑनलाइन आवेदनों में आ रही दिक्कतों के मध्य नजर आबकारी विभाग ने मंगलवार देर शाम तक आवेदकों के हित में फैसला लेते हुए आवेदन तिथि को बढ़ाकर 1 मार्च 2019 कर दिया है ... इसके लिए आबकारी आयुक्त उदयपुर ने प्रेस नोट जारी करके बताया कि आबकारी विभाग में शराब दुकानों के लाइसेंस हेतु आवेदन की तिथि 26 फरवरी 2019 अंतिम रखी गई थी जिसको विभागीय कारणों से बदलकर 1 मार्च 2019 की जाती है वहीं ऑफलाइन भुगतान करने वाले आवेदकों को जैसे डीडी या ई ग्रास से चालान बनाने वाले आवेदकों को 2 मार्च 2019 को दोपहर 2:00 बजे तक अनिवार्य रूप से जिला मुख्यालय आबकारी कार्यालय में हार्ड कॉपी जमा करवानी होगी । जो आवेदक ई मित्र या ऑनलाइन आवेदन करते हैं उनको हार्ड कॉपी जिला मुख्यालय आबकारी कार्यालय में जमा कराने की जरूरत नहीं होगी आबकारी आयुक्त उदयपुर ने बताया की लॉटरी की दिनांक यथावत रखी गई है इसमें किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है लॉटरी प्रक्रिया 5 मार्च 2019 को जिला मुख्यालय पर राज्य सरकार द्वारा निर्धारित कमेटी के समक्ष शुरू किया जावेगा जो जरूरत होने की दिशा में अगले दिन भी जारी रहेगा।

Comments

Popular posts from this blog

 नोहर में स्कूल वैन और कार की टक्कर, एक की मौत, आठ बच्चे घायल

IRCTC की इस सेवा से इस तरह घर बैठे देखें रिजर्वेशन चार्ट और खाली सीटें

पल्लू की M D कॉलेज में इंटिग्रेटेड कोर्स कार्यशाला का समापन