शहीदों की कैंडल मार्च से श्रद्धांजली - पाकिस्तान की पुतला फुंका

पल्लू. कस्बें सहित आसपास के गांवों में शनिवार व रविवार को पुलवामा में आंतकी हमले में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजली स्वरूप एक शौक सभा का आयोजन किया गया। पल्लू में माता जी मंदिर के आगे एक मौन रखकर सैनिकों को श्रद्धांजली दी गई। वहीं नजदीकि गांव सीरासर व बरमसर में ग्रामीणों द्वारा विशाल समुह के रूप में इस सभा का आयोजन किया। युवा राधे स्वामी ने बताया कि इस घटना ने देश को झकझोर करके रख दिया है। इसकी भरपाई तो नहीं हो सकती मगर सरकार को कड़े फैसले लेने की जरूरत है। इसी प्रकार बरमसर गांव में भी शहीदों को श्रद्धांजली स्वरूप कैंडल मार्च निकाला गया जिसमें काफी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। इस दौरान सैनिक सहायता कोष के लिये ग्रामीणों ने सरकारी खाते में सहायता स्वरूप नगद राशि जमा करवाई। पल्लू में सभी दलों व दुकानदारों ने ट्रक युनियन में एकत्रित होकर पाकिस्तान की अर्थी सजाकर मुख्य मार्गों से होते हुए हाईवे पर ढाणी माहेला चौराहे पर पाकिस्तान का पुतला फुंका। उसके बाद सभी ने सामुहिक रूप से नारेबाजी करते हुए नायब तहसीलदार कार्यालय में पहुंचकर प्रधानमंत्री व राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा।
Comments
Post a Comment
अपने विचार यंहा लिखे