नहरबंदी को देखते हुए 21 मार्च से पहले कर लें पानी का स्टोरेज- कलक्टर


नहर बंदी को लेकर कलेक्टर की बैठक

  • नहरबंदी को लेकर जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन ने पीएचईडी और सिंचाई ली बैठक

  • 21 मार्च के बाद बाद नहर से सिंचाई पर रहेगा प्रतिबंध

  • 25 मार्च से 25 अप्रैल तक एक महीने की है नहरबंदी


हनुमानगढ़। जिले में 25 मार्च से 25 अप्रैल 2019 तक हो रही नहरबंदी को लेकर जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन ने कहा है कि 21 मार्च से पहले सार्वजनिक डिग्गियों, पशुओं के लिए जोहड़ों और घरों में लोग पीने के पानी का स्टोरेज कर लेें। सिंचाई के लिए नहरें पहले से तय रेगुलेशन के तहत 21 मार्च तक ही चलेंगी। उसके बाद 21 से 25 मार्च तक पीने के लिए पानी नहरों में चलाया जाएगा। लिहाजा सभी डिग्गियों, जोहड़ों इत्यादि में पानी का पर्याप्त स्टोरेज कर लें। सिंचाई विभाग के मुख्य अभिंयता श्री विनोद मित्तल ने जिला कलक्टर को बताया कि 21 मार्च के बाद नहर का वहीं मोघा खोला जाएगा जिससे पीने के पानी के रूप में इस्तेमाल किया जाना है।

 जिला कलक्टर ने बैठक में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि नहरबंदी के दौरान जहां नहरों में पानी का स्टोरेज किया जाना है वहां पानी की चोरी किसी भी रूप में नहीं होना सुनिश्चित करें। इसके लिए पुलिस की टीम नहर में पानी के स्टोरेज वाली लोकेशन पर पेट्रोलिंग करे। जिला कलक्टर ने बताया कि नहरबंदी के दौरान घरों के लिए पीने के पानी की सप्लाई एक दिन छोड़ कर एक दिन की जाएगी। जिला कलक्टर ने सीईओ जिला परिषद को निर्देशित किया कि सभी विकास अधिकारी सार्वजनिक डिग्गियों, जोहड़ों इत्यादि में पानी भरे जाने की मॉनिटरिंग करें।


 पीएचईडी के अधिशाषी अभियंता श्री मेजर सिंह ढिल्लो ने जिला कलक्टर को जानकारी दी कि संगरिया और हनुमानगढ़ में पीएचईडी की बनी डिग्गियों में स्टोरेज की क्षमता 7 दिन की है वहीं नोहर और पीलीबंगा में 15 दिन स्टोरेज की क्षमता है। लिहाजा इन चारों तहसीलों के लिए पीने के पानी का स्टोरेज सादुल ब्रांच, रावतसर और पीलीबंगा वितरिका में बंधे लगाकर किया जाएगा। 
श्री ढिल्लो ने बताया कि हनुमानगढ़ के लिए पानी का स्टोरेज पीएचईडी की डिग्गियों के अलावा सादुल ब्रांच में 131 आरडी, 103 आरडी, 90 आरडी और 73 आरडी यानि चार जगह पर बंधे लगाकर पानी का स्टोरेज नहर में ही किया जाएगा। जो करीब 7 दिन काम में लिया जा सकेगा। इसी प्रकार पीलीबंगा के लिए पानी का स्टोरेज पीलीबंगा वितरिका में आरडी 198 और आरडी 30 पर दो बंधे लगाकर पानी का स्टोरेज किया जाएगा।

 रावतसर के लिए पानी का स्टोरेज सादुल ब्रांच के आरडी 59 और आरडी 36 पर दो बंधे लगाकर करेंगे। नोहर के लिए पानी का स्टोरेज रावतसर वितरिका में आरडी 66 थालड़का में ंबंधा लगाया जाएगा। भादरा में नहरबंदी के दौरान पानी की कोई समस्या नहीं रहेगी। बैठक में जिला कलक्टर श्री जाकिर हुसैन के अलावा एडीएम श्री अशोक असीजा,सीईओ जिला परिषद श्री परशुराम धानका, सीओ सिटी श्री अंतर सिंह श्योरान, पीआरओ श्री सुरेश बिश्नोई, सिंचाई विभाग के मुख्य अभियंता श्री विनोद मित्तल, पीएचईडी के अधीक्षण अभियंता श्री रमेश गर्ग, अ्धिशाषी अभियंता श्री मेजर सिंह ढिल्लो, अधिशाषी अभियंता नोहरश्री रणजीत सिंह इत्यादि शामिल थे

Comments

Popular posts from this blog

 नोहर में स्कूल वैन और कार की टक्कर, एक की मौत, आठ बच्चे घायल

IRCTC की इस सेवा से इस तरह घर बैठे देखें रिजर्वेशन चार्ट और खाली सीटें

पल्लू की M D कॉलेज में इंटिग्रेटेड कोर्स कार्यशाला का समापन