बीएसएनएल का निकला दिवाला, तनख्वाह के लिए भटक रहे हैं अधिकारी और कर्मचारी







पल्लू प्राईम डेस्क : एक जमाने में सरकार की नवरत्न कम्पनियों में शामिल भारत संचार निगम लिमिटेड {बीएसएनएल} दिवालिया होने के कगार पर आ गया है। कम्पनी ने खस्ता आर्थिक स्थिति के चलते दिल्ली को छोड़कर पूरे देश में फरवरी माह का वेतन रोक लिया है।

इससे देश भर के लाखों अधिकारी और कर्मचारियों का मासिक बजट बिगड़ गया है। वे स्वाति नक्षत्र की बूंदों के समान तनख्वाह का इंतजार कर रहे हैं। वेतन नहीं मिलने से परेशान बीएसएनएल के एक कर्मचारी के अनुसार सरकार की निजी संचार कम्पनियों को पोषित करने की नीति के कारण इस सरकारी कम्पनी का लगभग दिवाला पिट गया है।

आर्थिक स्थिति तो पहले से ही खराब थी, लेकिन इस बार कम्पनी का राजस्व इतना कम रहा कि बीएसएनएल बोर्ड ने फरवरी माह का वेतन देने से हाथ खड़े कर दिए। इधर जियो समेत अन्य निजी कम्पनियों को आगे बढ़ाने के चक्कर में सरकार ने भी बीएसएनएल प्रबंधन की मदद करने से इनकार कर दिया है

Comments

Popular posts from this blog

 नोहर में स्कूल वैन और कार की टक्कर, एक की मौत, आठ बच्चे घायल

IRCTC की इस सेवा से इस तरह घर बैठे देखें रिजर्वेशन चार्ट और खाली सीटें

पल्लू की M D कॉलेज में इंटिग्रेटेड कोर्स कार्यशाला का समापन