बिसरासर के सोनु चोपड़ा ने किया ... मिर्च मत खाईयों भाईयो... सोंग लांच


  • मिर्च मत खाईयों भाईयो... सोंग लांच
  • बिसरासर के सोनु चोपड़ा द्वारा लिखा गया गाना

sonu chopra
मिर्च मत खाइयो का ऑफिसियल पोस्टर - Pallu Prime


पल्लू.. कस्बें के निकटवर्ती ग्राम बिसरासर में संगीत की दुनियां में उभरता सितारा सोनु चोपड़ा अपनी मेहनत व इस पेशे पर समर्पित होकर दिनों दिन कामयाबी की बुलंदी पर अपना नाम रोशन कर रहा है। रविवार को सोनु चौपड़ा ने अपने ऑफिसियल युट्युब चैनल पर इस कॉमेडी सोंग को रिलीज किया है। इस सोंग में अपने देश को स्वच्छ बनाने के मिर्च नहीं खाने की मजाकिया अंदाज में बयान किया गया है। इसमें सी एफ बी एंटरटेनमेंट की पुरी टीम ने पुरी मेहनत व लगन के साथ काम करके इस गाने को रीलीज किया है। इस गाने में मुख्य कलाकार की भुमिका रितिका रानी, अनूपगढ़ व सोनु कारगवाल करणपुर ने निभाई है। इसी के साथ अन्य कलाकारों चंद्रभान, पीके जोईया, जयपाल चांवरियां ने भी इस सोंग को रीलीज करने में महत्वपूर्ण भुमिका निभाई है।
सोनु चोपड़ा ने पिछले माह एक एसा ही कॉमेडी सोंग गमगी घोड़ती यारां गी रीलीज किया था जिसमें युट्युब पर अपार सफलता मिली थी। उस गाने को अपलोड करने के कुछ दिनों में १ लाख से अधिक व्यु मिले थे और वो अभी भी तीव्र गति से श्रोताओं को मन मोह रहा है। इस गाने को हनुमानगढ़ के गायक कलाकार संजू सुथार ने गाया था।
सोनु चौपड़ा ने बताया कि हमारा उद्धेश्य हमारे दर्शकों को भरपुर मनोरंजन करवाना है उसके लिये उनके चैनल पर कॉमेडी टाईप की शॉर्ट फिल्मों के साथ साथ हास्य सोंग भी अपलोड किये हुए। हमारा उद्धेश्य हर माह में एक टॉप गाना रीलीज करने का रहता है। नये गाने के साथ ही उनके चैनल पर चार ऐसे ही सोंग अपलोड कर दिये गये है। बाकि कई गानों की सुटिंग चल रही है। जो जल्द ही हमारे दर्शकों यानी युट्युब प्लेटफॉर्म पर हमारे सबस्क्राईबरों को मिलने वाले है।

सोनु चौपड़ा के नये सोंग  मिर्च मत खाईयों भाईयो.. को यहां से देख सकते है।







ग़मगी घोड़ती यारां की यहाँ से देखे 


Comments

Post a Comment

अपने विचार यंहा लिखे

Popular posts from this blog

 नोहर में स्कूल वैन और कार की टक्कर, एक की मौत, आठ बच्चे घायल

IRCTC की इस सेवा से इस तरह घर बैठे देखें रिजर्वेशन चार्ट और खाली सीटें

पल्लू की M D कॉलेज में इंटिग्रेटेड कोर्स कार्यशाला का समापन